गुरुवार, 5 अप्रैल 2012

एक आम आदमी क्या चाहता है

एक आम आदमी क्या चाहता है, आप सब से निवेदन है की एक बार इसे पूरा पढ़ें- 

मैं भारत का एक आम आदमी हूँ , में न तो हमारे प्रधानमंत्री जी की तरह बहुत अधिक पढ़ा लिखा हूँ न ज्ञानी , पर मुझे भी भारत की कुछ आम समस्याए दिखाई देती हैं फिर हमारे नेताओं को क्यों नहीं , ये आम समस्याए नीचे लिखी हैं , आप इसे पड़ कर बताये क्या मै सही हूँ और हू तो ये बंद क्यों नहीं किया जा रहा :-

१)मेट्रो रेल और शौपिंग मोल्स को बिजली क्यों दी जा रही है जबकि आम आदमी के घर तक बिजली नहीं पहुची है ( अमेरिका और यूरोप में जब उन्होंने सारे नागरिको के घरों तक बिजली पंहुचा दी, उसके बाद जो ज्यादा बच रही थी उसे दिया अमीरों को दुकाने सजाने, मॉल्स में लगाने, मेट्रो रेल चलाने आदि में ,जब हमारे यहाँ आधे से ज्यादा गांव में बिजली नहीं है यहाँ तक के राजधानी दिल्ली में तक बिजली कई घंटे गुल रहती है, फिर इन विदेशी कंपनियों के मॉल्स को बिजली क्यों जलाने दे रहे हैं २४ घंटे और पहले आम आदमी के और हर किसान के घर पर बिजली पहुचाओ फिर चलाना ये मेट्रो रेल ,गरीब जनता के टैक्स के पैसे का फ़ायदा चंद अमीर उठा रहे हैं )
२)हम चन्द्रमा से आये पत्थर के टुकड़ों पर रिसर्च करके देश का करोडो का बजट बर्बाद कर रहे हैं , जबकि आज भी भारत में ८० प्रतिशत लोग २० रु प्रति दिन पर गुजारा करते हे ,क्या हमे पहले उनके बारे में नहीं सोचना चाहिए.
३) भारत के राष्टपति ,प्रधानमंत्री और नेताओं के बच्चे उन्ही सरकारी विद्यालयों में पड़ने चाहिए जिसमे एक गरीब किसान के पड़ते हैं , जब ये नेता सरकारी विद्यालय खोलते हे तब कहते हैं, इसमें हम सारी सुविधाए देंगे तो अपने बच्चो को क्यों पड़ने विदेश भेजते हैं, मतलब उनका कहा यही झूठ हो गया , नियम बनना चाहिए के हर सरकारी मुलाजिम का और नेता का बेटा सरकारी स्कूल में ही पड़ेगा ,जिनमे अमीर और गरीब सब से सामान व्यव्हार हो .
४)सबका इलाज एक ही अस्पताल में क्यों नहीं होता , जब ये नेता अपने भोपुओं में चिल्लाते फिरते हे के भारत में दुनिया के सबसे अच्छे डाक्टर्स हैं तो फिर अपने घुटने तक का इलाज करने लन्दन और अमेरिका क्यों जाते हे , सबको एक ही अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए गरीब हो या अमीर , और खास कर के सरकारी लोग और नेता सिर्फ सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराये खुद का भी और उनके बच्चो का भी, जो सरकारी अस्पताल उन्होंने बनवाए हे जनता के पैसे से उनमे .
५)इनकम टैक्स के छापें नेताओं के घर भी पड़ने चाहिए .
६)जब देश में कई जगह भुखमरी है और खाने की चीज़े नहीं है, तो अनाज विदेश क्यों एक्सपोर्ट करते हैं पहले देश का पेट भरो फिर विदेशियों का .
७)आलू की चिप्स(रुफ्फ्लेस आदि ) , टमाटर की चटनी (केचप ), ऐडीदास ,रीबोक (जूते) आदि, जो शुन्य तकनीकी सामान हैं, जो भारत की जनता आसानी से बना सकती है उन्हें विदेशों से मांगने की क्या जरुरत है , अगर ये सब भारत में ही बने तो कितने लोगो को रोज़गार मिलेगा .
८)अगर किसानो की जमीनों पर कम्पनियाँ खोल दोगे इंजीनियरिंग कॉलेज खोल दोगे विदेशी कंपनियों के प्लांट लगवा दोगे और इन लुटेरे बिल्डर्स को बेच दोगे तो एक दिन देश में खाने के लिए अन्न नहीं मिलेगा , खाने के लिए रोटी की ज़रूरत होती है कंप्यूटर या डॉलर की नहीं फिर लैपटॉप आयेगा ५ रुपये में और रोटी आयेगी १ लाख में .
९)हमारे यहाँ के बच्चे इंजीनियरिंग की आई.आई.टी आदि तकनीकी की पडाई उनकी मात्रभाषा में क्यों नहीं पड़ सकते जबकि जापान, जर्मनी ,फ्रांस आदि देश तकनिकी में काफी उत्तम हैं और अपनी मात्रभाषा में हर विषय पड़ते हैं .
१०)हमारे या २० करोड से ज्यादा बेरोजगार भाई बहिन हैं और सरकार रोज़गार ग्यारंटी योजना चलती है १०० रुपये प्रति दिन मिलेगा मजदूरी करो, उनका क्या जो इंजीनियरिंग और पी.एच.डी आदि की डिग्री लिए बैठे हैं , अगर कोई बेरोजगार इंसान तड़प तड़प कर भूखा मर के आत्महत्या करले तो सरकार को उससे कोई मतलब नहीं है पर अगर वही इंसान मेहनत करके जैंसे तैसे खून पसीना एक करके अपना व्यवसाय डाल ले तो सरकारी लोग भिखारिओं की तरह उससे अनेक प्रकार के टेक्स की भीख मांगने क्यों आ जाते हैं , अगर आप हमारे दुःख में साथ नहीं थे आपने व्यवसाय ज़माने में कोई मदद नहीं की फिर आपका क्या हक बनता है बाद में टैक्स मांगने का .( जबकि विदेशी कंपनियों को जो की देश का पैसा लूट रही हैं सरकार उदारीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों के कर मुक्त कर देती है और मदद करती है )
११)अगर आई.टी.सी. जैंसी सिगरेट बनाने वाली कंपनी सिगरेट का कागज बनाने और प्रचार के बेनर बनाने के लिए देश के लाखों पेड काट सकती हैं ,उस सिगरेट को बनाने जिससे कैंसर होता है तो हमारे देश का एक गरीब आदिवासी जिसे अपना पेट पालना है लकड़ी बेचकर अगर एक पेड भी काट लेता है तो उस पर इंडियन फारेस्ट एक्ट क्यों लग जाता है , क्यों होती है उसे जेल अपने बच्चों का पेट भरने के जुर्म में

सम्पूर्ण आज़ादी का शंखनाद

मैं बाबा रामदेव, फिर स्वाभिमान जगाने निकला हूँ...........
मैं फिर कुछ कमजर्फो को उनकी औकात दिखाने निकला हूँ.....

दिये घाव तूने मुझे, मैं हारा नहीं..
मैं बुझे हुए अंगारों से फिर आग जलाने निकला हूँ....

सन सैंतालिस (1947 ) की आधी गुलामी से फिर छुटकारा दिलवाने निकला हूँ...
मैं कुछ गोरे कुत्ते और उनके काले पिल्लो से देश छुड़ाने निकला हूँ......

भटक गए जो इस पिज्जा बर्गर की पाश्चात्य संस्कृति की दौड़ में..
उन सोये हुए युवा भारत की नस नस में, जवानी लाने निकला हूँ....

मैं बाबा रामदेव, फिर स्वाभिमान जगाने निकला हूँ...........
मैं फिर कुछ कमजर्फो को उनकी औकात दिखाने निकला हूँ....

सोयी हुई कलमो में फिर से स्याही भरने निकला हूँ..
मैं अपने घर के शिशुपालों की 100 गाली गिनने निकला हूँ..

जिनकी जवानी का कर्जा है भारत माँ की आजादी पर..
उन भगत,बोस,आजाद के अहसानों का कुछ हिस्सा चुकाने निकला हूँ..

मैं बाबा रामदेव, फिर स्वाभिमान जगाने निकला हूँ........
मैं फिर कुछ कमजर्फो को उनकी औकात दिखाने निकला हूँ...

जो बैठ गए है कुटिल चाल से भारत माँ के सिंहासन पर..
फिर उन एलिजाबेथो की संतानों के तख्ता पलट को निकला हूँ..

मैं उन तथाकथित समझौतों को जनता को दिखलाने निकला हूँ..
मैं इस गूँगें बहरे शासन को फिर से जगाने निकला हूँ..

मैं चाणक्य को फिर से चन्द्रगुप्त बनाने की कला सिखाने निकला हूँ..
मैं अर्जुन को फिर से मछली की आँख सधवाने निकला हूँ...

मैं बाबा रामदेव, फिर स्वाभिमान जगाने निकला हूँ..
मैं फिर कुछ कमजर्फो को उनकी औकात दिखाने निकला हूँ..

भारत माता की जय , वन्दे मातरम , जय श्री राम , जय श्री कृष्ण , जय हो !

बुधवार, 4 अप्रैल 2012

भूलो सभी को मगर ,माँ- बाप को भूलना नहीं!

भूलो सभी को मगर ,माँ- बाप को भूलना नहीं!
उपकार अनगिनित है उनके,इस बात को भूलना नहीं!!
पत्थर पूजे कई तुम्हारे,जन्म के खातिर बेटे प्यारे!
पत्थर बन माँ-बाप का, दिल कभी कुचलना नहीं!!
मुख का निवाला दे बेटे,जिन्होंने तुम्हे बड़ा किया!
अमृत पिलाया तुमको, जहर उनके लिए उगलना नहीं!
कितना किया तुम्हे प्यार,सब अरमान भी पुरे किये!
पुरे करो अरमान उनके,बात यह बेटे भूलना नहीं!!
लाखो कमाते हो भले,माँ-बाप के आशीर्वाद से ज्यादा नहीं!
सेवा बिना सब राख है, घमंड में कभी फूलना नहीं!!
संतान से गर सेवा चाहो,संतान बन सेवा करो!
जैसी करनी वैसी भरनी,न्याय यह कभी भूलना नहीं!!
सोकर स्वयं गीले में,सुलाया तुम्हे सूखी जगह !
माँ की ममतामयी आँखों को,भूलकर भी कभी भिगोना नहीं!!
जिसने बिछाय फूल थे,हर दम तुम्हारी राहों में!
उस रहवर की राह के,कांटे कभी बनना नहीं!!
धन तो मिल जायगा,मगर माँ-बाप क्या मिल पायगे?
पल-पल पावन उन चरण की,चाह कभी भूलना नहीं!!





------माँ-बाप के चरणों में कोटि-कोटि नमन-------

क्या आप धर्मनिरपेक्ष हैं ?

क्या आप धर्मनिरपेक्ष हैं ? जरा फ़िर सोचिये और स्वयं के लिये इन प्रश्नों के उत्तर खोजिये.....
१. विश्व में लगभग ५२ मुस्लिम देश हैं, एक मुस्लिम देश का नाम बताईये जो हज के लिये "सब्सिडी" देता हो ?
२. एक मुस्लिम देश बताईये जहाँ हिन्दुओं के लिये विशेष कानून हैं, जैसे कि भारत में मुसलमानों के लिये हैं ?
३. किसी एक देश का नाम बताईये, जहाँ ८५% बहुसंख्यकों को "याचना" करनी पडती है, १५% अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिये ?
४. एक मुस्लिम देश का नाम बताईये, जहाँ का राष्ट्रपति या प्रधानमन्त्री गैर-मुस्लिम हो ?
५. किसी "मुल्ला" या "मौलवी" का नाम बताईये, जिसने आतंकवादियों के खिलाफ़ फ़तवा जारी किया हो ?
६. महाराष्ट्र, बिहार, केरल जैसे हिन्दू बहुल राज्यों में मुस्लिम मुख्यमन्त्री हो चुके हैं, क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मुस्लिम बहुल राज्य "कश्मीर" में कोई हिन्दू मुख्यमन्त्री हो सकता है ?
७. १९४७ में आजादी के दौरान पाकिस्तान में हिन्दू जनसंख्या 24% थी, अब वह घटकर 1% रह गई है, उसी समय तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब आज का अहसानफ़रामोश बांग्लादेश) में हिन्दू जनसंख्या 30% थी जो अब 7% से भी कम हो गई है । क्या हुआ गुमशुदा हिन्दुओं का ? क्या वहाँ (और यहाँ भी) हिन्दुओं के कोई मानवाधिकार हैं ?
८. जबकि इस दौरान भारत में मुस्लिम जनसंख्या 10.4% से बढकर 14.2% हो गई है, क्या वाकई हिन्दू कट्टरवादी हैं ? ९. यदि हिन्दू असहिष्णु हैं तो कैसे हमारे यहाँ मुस्लिम सडकों पर नमाज पढते रहते हैं, लाऊडस्पीकर पर दिन भर चिल्लाते रहते हैं कि "अल्लाह के सिवाय और कोई शक्ति नहीं है" ?
१०. सोमनाथ मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिये देश के पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिये ऐसा गाँधीजी ने कहा था, लेकिन 1948 में ही दिल्ली की मस्जिदों को सरकारी मदद से बनवाने के लिये उन्होंने नेहरू और पटेल पर दबाव बनाया, क्यों ?
११. कश्मीर, नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय आदि में हिन्दू अल्पसंख्यक हैं, क्या उन्हें कोई विशेष सुविधा मिलती है ? १२. हज करने के लिये सबसिडी मिलती है, जबकि मानसरोवर और अमरनाथ जाने पर टैक्स देना पड़ता है, क्यों ?
१३. मदरसे और क्रिश्चियन स्कूल अपने-अपने स्कूलों में बाईबल और कुरान पढा सकते हैं, तो फ़िर सरस्वती शिशु मन्दिरों में और बाकी स्कूलों में गीता और रामायण क्यों नहीं पढाई जा सकती ?
१४. गोधरा के बाद मीडिया में जो हंगामा बरपा, वैसा हंगामा कश्मीर के चार लाख हिन्दुओं की मौत और पलायन पर क्यों नहीं होता ?
१५. क्या आप मानते हैं - संस्कृत सांप्रदायिक और उर्दू धर्मनिरपेक्ष, मन्दिर साम्प्रदायिक और मस्जिद धर्मनिरपेक्ष, तोगडिया राष्ट्रविरोधी और ईमाम देशभक्त, भाजपा सांप्रदायिक और मुस्लिम लीग धर्मनिरपेक्ष, हिन्दुस्तान कहना सांप्रदायिकता और इटली कहना धर्मनिरपेक्ष ?
१६. अब्दुल रहमान अन्तुले को सिद्धिविनायक मन्दिर का ट्रस्टी बनाया गया था, क्या मुलायम सिंह को हजरत बल दरगाह का ट्रस्टी बनाया जा सकता है ?
१७. एक मुस्लिम राष्ट्रपति, एक सिख प्रधानमन्त्री और एक ईसाई रक्षामन्त्री, क्या किसी और देश में यह सम्भव है ....

चाणक्य नीति के कुछ खास पहलू : -

* जो लोग हमेशा दूसरों की बुराई करके खुश होते हो। ऐसे लोगों से दूर ही रहें। क्योंकि वे कभी भी आपके साथ धोखा कर सकते है। जो किसी और का ना हुआ वो भला आपका क्या होगा।

* जीवन में पुरानी बातों को भुला देना ही उचित होता है। अत: अपनी गलत बातों को भुलाकर वर्तमान को सुधारते हुए जीना चाहिए।

* जीवन काल में बहुत जरूरी है कि अपने ऊपर आने वाले संकट के लिए कुछ धन हमेशा बचाकर रखें। बुरे समय में यही आपका रक्षाकवच बनेगा।

* किसी भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। बहुत ज्यादा ईमानदार लोगों को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं।

* अगर कोई व्यक्ति कमजोर है तब भी उसे हर समय अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।

चलो उतारे आरती.....

बिखरी ताकत जुटा देश की, फिर संवार दे छटा देश की। 
भारत माता हमको आज पुकारती, चलो उतारे आरती॥ 

आज अनेकों प्रान्त जल रहे, अपराधी दुर्दान्त पल रहे। 
घोर अराजकता हमको ललकारती, चलो उतारें आरती॥ 

चकाचौंध में भौतिकता की, काया गिर रही नैतिकता की।
प्रगतिशीलता संस्कृति को ललकारती, चलो उतारें आरती॥

केशव ने जो मार्ग दिखाया, मधुकर ने चलकर बतलाया।
मातृभूमि उस पथ पर बाट निहारती, चलो उतारें आरती॥

सब आपस के भेद भुला दें, हृदय हृदय के तार मिला दें।
विश्व मंच पर शोभित हो माँ भारती, चलो उतारें आरती॥



View It and Comment on it..