शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014

पीके फिल्म बनाओ जाकर आप कराची में


ना महंत हूँ न पंडा हूँ,ना ही कोई पुजारी हूँ,
निज परम्परा और धरम का ना कोई व्यापारी हूँ,

मैं बस एक सनातन धर्मी,थोडा सा झुंझलाया हूँ,
आज शाम को आमिर तेरी फिल्म देखकर आया हूँ,

सीधे सीधे कुछ सवाल है,ज़रा खोलकर कान सुनो,
सुनो हिरानी,सुनो चोपड़ा,प्यारे आमिर खान सुनो,

इस दुनिया के हर मज़हब में कहाँ नही कमियां बोलो,
और अछूती रीति रिवाजों से है कब दुनिया बोलो,

इंसानों के बने बनाये तौर तरीके शामिल हैं,
हर मज़हब को अपने किस्से अपने लहजे हासिल हैं,

धर्म सनातन आडम्बर है,और कहानी गढ़ लेते,
लेकिन चोट मारने से पहले गीता ही पढ़ लेते,

आडम्बर ही था दिखलाना,तो कुछ और बड़ा करते,
हर मज़हब के आगे,इसका मुद्दा आप खड़ा करते,

केवल धर्म सनातन ही क्यों तुमको चुभा बताओ जी,
कहाँ नही आडम्बर,कोई मज़हब तो दिखलाओ जी,

आडम्बर है यदि शिव जी को दूध चढ़ाना,मान लिया,
गौ माता को चारा देना,तिलक लगाना,मान लिया,

तो फिर सारी दुनिया आडम्बर है बस आडम्बर है,
होली ईद दीवाली वैसाखी क्रिसमस आडम्बर है,

लक्ष्मी दुर्गा शिव गणेश गर राह पड़े आडम्बर है
तो मस्जिद के पत्थर पत्थर बहुत बड़े आडम्बर हैं,

भूल गए तुम टोपी जालीदार दिखाना भूल गए,
आडम्बर नमाज़ पढना है,ये बतलाना भूल गए,

अमरनाथ पर तंज कसे पर हज का चर्चा भूल गए,
मस्जिद बनने पर मिलता सरकारी खर्चा भूल गए,

अगर लेटकर मंदिर में आना जाना आडम्बर है
तो फिर या हुसैन कहकर कोड़े खाना आडम्बर है,

नहीं दिखाए तुमने कटते गाय बैल और बकरे क्यों,
केवल हिन्दू परम्परा के तौर तरीके अखरे क्यों,

हमने तो धागे बरगद के चारों ओर बंधाएं है,
तुमने हज में जाकर बोलो किसके चक्कर खाए हैं,

तुम ज्ञानी हो अगर तुम्हे मंदिर आडम्बर लगते हैं,
हमको भी मस्जिद के सब मंज़र आडम्बर लगते हैं,

सत्यमेव जयते के नायक,आधा सत्य दिखाया क्यों,
छुपा लिया इस्लाम,सनातन धर्म मिथक बतलाया क्यों,

ये सवाल कुछ ऐसे हैं जिनका जवाब देना होगा,
कलाकार हो समानता का भी हिसाब देना होगा,

इस पीके से खूब कमा लो,मौका तुमको दिया चलो,
पक्षपात जो किया आपने,माफ़ आप को किया चलो,

शर्त यही है थोड़ी हिम्मत लानी होगी छाती में,
अगली पीके फिल्म बनाओ जाकर आप कराची में


यह कविता मेरी नहीं है... 

गुरुवार, 18 दिसंबर 2014

मजहब के नाम जिहाद है..



किसी माँ ने सुबह बच्चे का…
डब्बा तैयार किया होगा !
किसी बाप ने अपने लाल को..
खुलते स्कूल छोड़ दिया होगा !!
किसे पता था वह ..
अब लौटेगा नहीं कभी !
किसे पता था गोलियों से..
भून जायेंगे अरमान सभी !!
बच्चो में रब है बसता..
उस रब से मेरी फ़रियाद है !!
तालिबान यह कैसा तेरा …
मजहब के नाम जिहाद है !!
मेमनों की तरह बच्चे…
मिमियाए जरूर होंगे !
खौफ से डर कर आँखों में
आंसू आये जरूर होंगे !!
तुतलाये शब्दों से रहम की...
भीख भी तुझसे मांगी होगी !
अपने बचाव को हर सीमाये..
उसने दौड़ कर लांघी होगी !!
मासूमो के आक्रन्द से भी न पिघले..
हिम्म्त की तेरे देनी दाद है ! 
हे आतंकी... यह कैसा तेरा …
मजहब के नाम जिहाद है !!
भारत से दुश्मनी निभाने…
मोहरा बनाया उसने जिसे !
जिस साप को दूध पिलाया..
वही अब डस रहा उसे !
हे आतंक के जन्मदाता….
अब तो कुछ सबक ले !
यदि शरीर में दिल है ..
तू थोड़ा सा तो सिसक ले !
आतंक के साये ने हिला दी..
पाकिस्तान की बुनियाद है !
तालिबान यह कैसा तेरा…
मजहब के नाम जिहाद है !!
कौन धर्म में हिंसा को..
जायज ठहराया गया है !
कुरान की किस आयत में ..
यह शब्द भी पाया गया है !!
कब तक तुम्हारा बच्चा..
इस तरह बेबस रहेगा !
मांग कर देखो हाथ…
साथ हमारा बेशक रहेगा !!
सबक बहुत मिल गया अब..
आतंक की खत्म करनी मियाद है !
तालिबान यह कैसा तेरा…
मजहब के नाम जिहाद है !"

व्हाट्सएप पर मिली हुई एक कविता 

रविवार, 27 अप्रैल 2014

चाहने वालों की तरह..

जिन्दगी जिसको तेरा प्यार मिला वो जाने,
हम तो नाकाम रहे चाहने वालों की तरह..

 जुस्तजू ने किसी मंजिल पे ठहरने न दिया,
हम भटकते रहें आवारा ख्यालों की तरह,

 मुझको मिला क्या मेरी मेहनत का सिला,
चंद सिक्के हैं मिरे हाथ में छालों की तरह..

 हम से मायूस न हो ऐ शब-ए-दौराँ कि अभी,
दिल में कुछ दर्द चमकते हैं उजालों की तरह..

 गुनगुनाते हुए तू आ कभी उन सीनों में,
तेरी खातिर जो महकते हैं शिवालों की तरह..

 तेरे बिन रात के हाथों पे ये तारों के अयाग,
खूबसूरत हैं मगर जहर के प्यालों की तरह..

 हमसे भागा न करो दूर ग़ज़ालों की तरह,
हमने चाहा है तुम्हें चाहने वालों की तरह..

शुक्रवार, 28 मार्च 2014

सोया नहीं कभी...

रोता हुआ चिराग बुझता नहीं कभी,
तेरे इश्क में दीवाना मरता नहीं कभी..

इस मयकशी से दर्द बढ़ता नहीं अगर,
साकी तेरे मैखाने में आता नहीं कभी..

तेरे हुस्न की इबादत में गुजरी है जिंदगी,
इक तेरे सिवा और सोचा नहीं कभी..

शब ने मुझे सौगात दिया है गजल की,

मैं चांद के खातिर सोया नहीं कभी...!

रविवार, 23 फ़रवरी 2014

करके देखना...

उठ उठ के किसी का इंतज़ार करके देखना,
तुम भी कभी किसी से प्यार करके देखना...

कैसे टूटते हैं मोहब्बतों के रिश्ते,
गलतियां कभी दो चार करके देखना...

जिंदगी का हाथों से फिसलना समझना है तो,
बारिश में कच्चा मकान खडा करके देखना...

नफरत हो जायेगी तुम्हे भी इस दुनिया से,
मोहब्बत किसी से बेशुमार करके देखना...

शुक्रवार, 24 जनवरी 2014

ये शाम जरा ढल जाने दो


ये शाम जरा ढल जाने दो,
फिर किस्सा वही दोहराने दो..

एक मैं हूँ और एक ये मय है, 
अब आग जरा लग जाने दो..

देखेंगे कितनी बचेगी मय, 
हमको तो जरा तुम आने दो..

न जाने कब तक दौर चले, 
साक़ी को जरा शरमाने दो..

रिन्दों पे चढ़ी कुछ यूँ मस्ती, 
वो बोले आने दो आने दो..

समझेंगे तुम्हारी बातें सभी, 
पहले खुद को समझाने दो.. 

मय से भी ज्यादा नशा इनमें, 
तेरी आँखें है या पैमाने दो..

रूठा बैठा है रिन्दों का खुदा, 
उसको भी आज मनाने दो..

बन जाए न कोई बात कहीं, 
अब देर हुई घर जाने दो..

गुरुवार, 9 जनवरी 2014

लो आज की रात भी गई नींद के इंतज़ार में..


लो आज की रात भी गई नींद के इंतज़ार में,
चाँद को देखते रहे उसकी दीद के इंतज़ार में..

हाय कितना मुश्किल है ये तन्हा रातें गुजारना,
लगता है कमी आ गई है वक़्त की रफ़्तार में..

बस यूँ ही कटती है रात ये करवट बदल बदल,
तेरी यादों ने ख़लल डाल दी है जैसे मेरे क़रार में..

यही दस्तूर है इसका यही मोहब्बत है शायद,
बिक जाओगे कुछ न खरीद पाओगे इस बाज़ार में..

मुझको खरीद कर ले गया महज़ दो इशारों में वो,
यही तो खास हुनर था मेरे उस ''गरीब'' खरीदार में..

कहीं दूर से टकरा के आ जाते हैं मेरे लफ्ज़ो सदायें, 
वो आता नहीं शायद मेरे दर्देदिल के मयार में..

तेरी हकीकत क्या है अब तू हमसे न छुपा सकेगा,
जरा गौर फरमा बहुत छेद है तेरे इस दुसार में..

हस्बे इत्तफ़ाक़ आज तेरा मिलना ये इत्तफ़ाक़ नहीं,
कोई तपिश उठ आई होगी शायद दिलेबेक़रार में..

गुरुवार, 26 दिसंबर 2013

उनसे प्यार कर लिया..

अच्छी खासी शख्शियत को बेकार कर लिया,
हमने भी जिद छोड़ दी उनसे प्यार कर लिया..

जब उसे छोड़ने की कोई तरकीब न निकली तो,
फिर उसके सामने खुद को गुनहगार कर लिया..

अपनी परछाईं भी दिखे तो क़त्ल कर दें उसका,
फिर पता नहीं उनपे कैसे भला ऐतबार कर लिया..

जब भी चाहा दिल ने कि उनका दीदार हो जाए,
तस्वीर को सीने से लगा विसाल-ए-यार कर लिया..

उस झील के पत्थर पे बैठ काट आये सारा दिन,
बस यूँ ही झूठ मूठ का तुम्हारा इंतज़ार कर लिया..

लफ़्ज़ों में घुल के आ गई उसके जिक्र की खुशबु,
लो हमने भी ग़ज़ल का मुखड़ा तैयार कर लिया..

जब से पलकों के शामियाने में दस्तक हुई उसकी,
नींद ने भी आँखों में आने से इनकार कर लिया..

सुना है उसके कानों को सच सुनने की आदत नहीं, 
तो हमने भी खुद को झूठ का फनकार कर लिया..


गुरुवार, 28 नवंबर 2013

अब उसका ख्वाब में आना..

अब उसका ख्वाब में आना भी क़यामत जैसे,
आँख बंद करने में महसूस होती है दहशत जैसे..

सब उसकी दास्तां कहें हमारा रोना कौन सुने,
तमाम शहर पे हो चलती उसकी हुकूमत जैसे..

जब भी मिलता है तो एक नई शर्त रख देता है,
लगता है कारोबार बन गई अब मोहब्बत जैसे..

उसके लिए तो अलग होना कोई दिल्लगी जैसे,
और मेरे लिए तो लुट गई हो कोई सल्तनत जैसे..

उफ़ ये बेकरारी ये तिशनगी ये तन्हाई और तड़प,
मोहब्बत मोहब्बत न हो यारो, कोई आफत जैसे..

बना है दर्द से रिश्ता तो उसका एहतराम है जरूरी,
हमको होती जा रही है मुक़र्रर इसकी आदत जैसे..

एक अर्से से कोशिश में हूँ कि मुस्कुरा लूं कभी,
मगर वो लम्हा देना ही नहीं चाहती किस्मत जैसे..

शुक्रवार, 16 अगस्त 2013

मोहब्बत बनी कश्मीर

जिंदगी जख्म की तस्वीर बनके रह गई,
तू मेरे दिल पे लगी तीर बनके रह गई..

मैं बना फिरता हूं दीवाना तेरे गम में,
तू मेरे पैरों की जंजीर बनके रह गई..

इस जमाने के तानों को सुनते-सुनते,
ये तमाशा मेरी तकदीर बनके रह गई..

सरहदें पारकर हम-तुम न मिल पाए कभी,
ये मुहब्बत भी कश्मीर बनके रह गई..

गुरुवार, 2 मई 2013

प्यार क्यूँ हो जाता है


अचानक मिलती है किसी से ये आँखें,
फिर वो शक्श कुछ ख़ास हो जाता है..

मिलते है फिर वो अक्सर यूँही राहों में,
बिना सोचे हमें उस से प्यार हो जाता है..

चाहे कितने भी लोग मिलें हमें फिर,
लेकिन हमें बस वही शख्श भाता है..

फिर होती है कुछ मुलाकातें और बातें,
कुछ ही दिनों में फिर इजहार हो जाता है..

लगने लगता है बस वो ही शख्श अपना,
बाकी सब से वो बहुत दूर हो जाता है..

कुछ ही समय तक होती हैं प्यार से बातें,
फिर साथ  साथ रहना दुश्वार हो जाता है..

फिर करता है वो भगवान् से एक ही सवाल,
आखिर हमको ये प्यार क्यूँ हो जाता है..

रविवार, 28 अप्रैल 2013

कैसा प्यार करती थी


मैं रहता था हरदम हरपल उसके साथ उसके पास,
कुएं के पास होकर भी पानी की तलाश करती थी..

मैं कुछ भी कर बैठता था उसकी मुस्कराहट के लिए,
लेकिन वो ख़ुशी के ढेर में सदमे तलाश करती थी..

अजीब थी उसकी फितरत भी और उसकी आदतें भी,
मेरी खामोशियों में भी शोर की तलाश करती थी..

जब भी बैठता था मैं उसके साथ चाँद की चांदनी में,
पता नहीं कौनसे खोये हुए लम्हे तलाश करती थी..

लुटाता था मैं उस पर अपना प्यार पागलों की तरह,
लेकिन वो घुमा फिरा के जुदाई की बात करती थी,

अंत में जब आज़ाद कर ही दिया मैंने मोहब्बत से उसे,
फिर साथ में रहने कि मिन्नतें बार बार करती थी..

शनिवार, 23 मार्च 2013

23 मार्च, 1931 एक काला दिन




23 मार्च, 1931 एक काला दिन
मैं कोई इतना बड़ा लेखक तो नहीं हूँ कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बारे में कुछ कह सकूँ या लिख सकूँ लेकिन आज कि तारिक को याद करके मेरी किलम कागज पर अपने आप थिरक गयी..
आज ही के दिन यानी २३ मार्च, 1931 की मध्य रात्री को ही भारत को आजादी दिलाने वाले तीन महत्वपूर्ण क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटका दिया था.. अदालती आदेश की तरफ अगर देखा जाए तो ये फांसी २४ मार्च १९३१ को दी जाने वाली थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत को भगत सिंह की लोकप्रियता से डर लगने लगा था और उन्हें उम्मीद थी कि कहीं आम जनता कोई बड़ा विद्रोह ना खड़ा करदे इसलिए उनको पिछली रात करीब 7 बजे के आस पास ही फांसी पर लटका दिया गया और उनके शव उनके रिश्तेदारों को देने की वजाय रातों रात ले जाकर व्यास नदी के किनारे जला दिए गए थे..
आइये भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बारे में कुछ जानें..
भगत सिंह
भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर, 1907 को पंजाब के जिला लायलपुर में बंगा गाँव जो कि अब पाकिस्तान में हैं में हुआ था. उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था, उनके पिता और उनके दो चाचा अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह भी अंग्रजों के खिलाफ आजदी कि लड़ाई लड़ चुके थे इसलिए हम कह सकते हैं कि भगत सिंह को देशभक्ति विरासत में मिली थी.
भगत सिंह की प्राथमिक शिक्षा तो उनके गावं के स्कूल में ही हुई लेकिन बाद में उनका दाखिला लाहौर के डीएवी स्कूल में करवा दिया, वहां उनका संपर्क लाला लाजपत राय और अम्बा प्रसाद जैसे देशभक्तों से हुआ. शुरू से ही उनका मन पढाई में कम और देश के बारे में सोच विचार करने में ज्यादा लगता था. और वो क्लास में कम पुस्तकालय में ज्यादा पाए जाते थी उन्हें क्रांतिकारियों की जीवनी पढने का बहुत ज्यादा शौक था.. 
1920 के असहयोग आन्दोलन से जो छात्र प्रभावित हुए थे उनके लिए लाला लाजपत राय ने लाहौर में “नेशनल कॉलेज” की स्थापना की. भगत सिंह भी वहां पर पढने गए और वहीँ पर उनकी दोस्ती यशपाल, भगवती चरण, सुखदेव, तीरथराम आदि से हुई और उन्होंने कई नाटक भी करे जिस से देश के लोगों में वो आजादी की भावना पैदा कर सकें.
1923 में उनके पिटा ने उनकी शादी तय करदी लेकिन वो घर छोड़ के ये कह के भाग गए कि “मैं शादी के लिए नहीं बना हूँ”.
1924 में उनकी मुलाक़ात चन्द्रशेखर आज़ाद से हुई और फिर दोनों ने मिलकर अंग्रेजों कि नाक में खूब दम कर दिया..
३० अक्टूबर, 1928 को लाला लाजपत राय के नेतृत्व में हुए जुलुस जो कि “साइमन कमीशन” के विरोध में किया गया था उनमे भी भगत सिंह एवं उनके साथियों ने बड चढ़ के हिसा लिया था और इसी जुलुस में लाला लाजपत राय जी कि म्रत्यू हो गई. लाला जी कि म्रत्यु का भगत सिंह को बहुत बड़ा सदमा बैठ गया और उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से बदला लेनी की ठान ली और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सान्डर्स की ह्त्या कर दी जिस से कि वो पूरे देश भर में एक क्रांतिकारी के रूप में उभरे..
जो क्रान्ति लोगों के दिल में पनप रही थी उसे दबाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत ने “सेफ्टी बिल” और “ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट” बिल पास करने की ठान ली जिसके विरोध में भगत सिंह और उनके साथी बटुकेस्वर दत्त ने 8 अप्रैल, 1929 को असेम्बली में बम फोड़ा जिस से उन्होंने किसी को हानि नहीं पहुंचाई बस अवाम तक अपना एक सन्देश पहुंचाया जिससे कि वो जाग जाए और आज़ादी की लड़ाई खुद लड़ें.
भगत सिंह और उनके सभी साथियों को गिरिफ्तार करके उनपर “लाहौर षड्यंत्र” का मुकदमा चलाया गया जिसका निर्णय 7 अक्टूबर 1930 को दिया गया जिसमे मुख्य आरोपी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गयी.
अंग्रेजों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को तो ख़तम कर दिया लेकिन उनके विचारों को ख़तम नहीं पाए जिसने देश की आजादी की नींव रख दी.
कुछ महत्वपूर्ण बातें जो हमें याद करनी चाहिए—
“इन्कलाब जिंदाबाद, साम्राज्यबाद मुर्दावाद” – भगत सिंह ने फांसी के पूर्व ये नारा लगाया था.
“दिल से निकले गीत मरकर भी वतन की उल्फत, मेरी मिटटी से भी खुशबू-ऐ-वतन आएगी” (23 मार्च 1931 को भगत सिंह ने फांसी के फंदे तक पहुँचने से पूर्व ये पंक्तियाँ गई थी)

भगत सिंह द्वारा लिखी हुई कुछ पंक्तियाँ और शेर
·       “पिस्तौल और बम्ब कभी इन्कलाब नहीं लाते, वल्कि इन्कलाब की तलवार विचारों की शान पर तेज़ होती है”
·       “दिल दे तू इस मिजाज़ का परवदिगार दे, जो गम की घडी को भी ख़ुशी से गुजार दे”
·       “सजा के मय्यत-ऐ-उम्मीद नाकामी के फूलों से, किसी हमदर्द ने रख दी मेरे टूटे दिल में”
·       “तुझे जबह करने की ख़ुशी और मुझे मरने का शौक, मेरी भी मर्जी वही है जो मेरे सयाद की”

भगत सिंह के द्वारा लिखे हुए कुछ लेख


सुखदेव
सुखदेव का जन्म 15 मई, 1907 को गोपरा, लुधियाना, पंजाब में हुआ था. उनके पिता का नाम रामलाल थापर था, जो अपने व्यवसाय के कारण लायलपुर में रहते थे। इनकी माता रल्ला देवी धार्मिक विचारों की महिला थीं. दुर्भाग्य से जब सुखदेव तीन वर्ष के थे, तभी इनके पिताजी का देहांत हो गया, इनका लालन-पालन इनके ताऊ लाला अचिन्त राम ने किया, वे आर्य समाज से प्रभावित थे तथा समाज सेवा व देशभक्तिपूर्ण कार्यो में अग्रसर रहते थे. इसका प्रभाव बालक सुखदेव पर भी पड़ा जब बच्चे गली-मोहल्ले में शाम को खेलते तो सुखदेव अस्पृश्य कहे जाने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करते थे.
वर्ष 1926 में लाहौर में नौजवान भारत सभा का गठन हुआ, इसके मुख्य योजक सुखदेव, भगत सिंह, यशपाल, भगवती चरण व जयचन्द्र विद्यालंकार थे. परन्तु कुछ मतभेदों के कारण इसकी अधिक गतिविधि न हो सकी और अप्रैल, 1928 में इसका पुनर्गठन हुआ तथा इसका नाम नौजवान भारत सभा ही रखा गया तथा इसका केंद्र अमृतसर बनाया गया.
सितंबर, 1928 में ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के खंडहर में उत्तर भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों की एक गुप्त बैठक हुई इसमें एक केंद्रीय समिति का निर्माण हुआ. संगठन का नाम हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मीक रखा गया सुखदेव को पंजाब के संगठन का उत्तरदायित्व दिया गया. और फिर उन्होंने भगत सिंह के साथ काम किया और शहादत हासिल की..

राजगुरु

राजगुरु का पूरा नाम 'शिवराम हरि राजगुरु' था, राजगुरु का जन्म 24 अगस्त, 1908 को पुणे ज़िले के खेड़ा गाँव में हुआ था, जिसका नाम अब 'राजगुरु नगर' हो गया है. उनके पिता का नाम 'श्री हरि नारायण' और माता का नाम 'पार्वती बाई' था. राजगुरु `स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं उसे हासिल करके रहूंगा' का उद्घोष करने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचारों से बहुत प्रभावित थे.
जीवन के प्रारम्भिक दिनों से ही राजगुरु का रुझान क्रांतिकारी गतिविधियों की तरफ होने लगा था. राजगुरु ने 19 दिसंबर, 1928 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथ मिलकर लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त अंग्रेज़ अधिकारी 'जे. पी. सांडर्स' को गोली मार दी थी और ख़ुद को अंग्रेज़ी सिपाहियों से गिरफ़्तार कराया था.
और अंत में उन्हें भी भगत सिंह और सुखदेव के साथ फांसी पर चड़ा दिया गया

ये सब लिखते लिखते यकीन मानिए मेरी आँख में आंसू हैं...

ये लेख मेरे दिमाग की उपज नहीं है जो उनके बारे जहाँ से पढने को मिला और उनके बारे में जाना बस वही आपके साथ साझा कर रहा हूँ..