मात्र पितृ प्रेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मात्र पितृ प्रेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 27 दिसंबर 2012

माँ बाप हैं बहुत ही अनमोल....


माँ बाप हैं बहुत ही अनमोल,
बच्चे नहीं समझते उनका मोल,
जाके पूछो जिनके माँ बाप नहीं,
वही बता पायेंगे माँ बाप का मोल,
मान बाप चाहते हैं बच्चों कि ख़ुशी सदा,
बच्चे क्यूँ कतराते हैं माँ बाप से सदा,
बच्चे नहीं समझते माँ बाप के बलिदान को,
बन जाते हैं एक नारी के गुलाम वो,
देते हैं दिन रात दुःख बीबी के चक्कर में,
भूल जाते वो कितने दुखी रहे उनके चक्कर में,
इतने पर भी माँ बाप कुछ नहीं कहते,
बच्चे खुश रहे सदा बस यही दुआ देते,
वक़्त है समझ जाओ माँ बाप का रोल,
क्यूंकि माँ बाप हैं बहुत ही अनमोल....

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

मेरे पिता


मुझे ईश्वर का वरदान हैं मेरे पिता,
मेरे लिए धूप में छावं है मेरे पिता,
मेरे वजूद का नाम है मेरे पिता,
मेरी धड़कन मेरी जान हैं मेरे पिता,
तूफानों में मेरी कश्ती है मेरे पिता,
वाड़ में मेरी नाव है मेरे पिता,
दुश्मनों के आगे मेरी ढाल है मेरे पिता,
मेरे लिए माफ़ी का सागर है मेरे पिता,
सही मार्ग बतलाते हैं हरदम मेरे पिता,
मेरे लिए मेरी जान है मेरे पिता,
क्यूंकि मेरे लिए भगवान् हैं मेरे पिता....

सोमवार, 5 नवंबर 2012

मेरी माँ....



मेरे लिए भगवान् है मेरी माँ,

बहुत ही महान है मेरी माँ,
उनसे ही है जीवन मेरा,
उनके चरणों में स्वर्ग है मेरा,
संस्कार भी मैंने उनसे लिए,
अच्छा बुरा भी उनसे सीखा,
चिंता मेरी बहुत वो करती,
रोज मेरे लिए दुआएं करती,
पहले मुझको खाना खिलाती,
बाद में बचता तब वो खाती,
अगर मैं बीमार हो जाता,
मुझे देख वो रो जाती,
माँ बिन मेरा जीवन अधूरा,
वो है साथ तो सब कुछ पूरा....


--- अंकुर गुप्ता 

माँ की ममता....


सबसे बड़ा सुकून है माँ की गोदी में सर रख सोने में,
आंसू भी मोती बन जाते माँ के गले लग के रोने में,
मेरी माँ बहुत है प्यारी इस दुनिया में सबसे न्यारी,
मुझसे प्यार बहुत वो करती कभी कभी गुस्सा दिखलाती,
जब कभी मैं रो जाता हूँ तो मुझको वो बहुत हसाती,
जब कभी चोट मुझको लगती फुट - फुट कर वो है रोती,
मैं भी उनको बहुत सताता इससे प्यार और बड़ जाता,
कभी कभी मुझको मार वो देती बाद में खुद वो रोती,
इसे कहते माँ की ममता इस सा जग में कोई ना दूजा.... 

सब कुछ हैं माँ-बाप ....


मुझसे किसी ने पूछा दिल का मतलब,
मैंने कहा ठिकाना मेरे माँ-बाप का,
मुझसे किसी ने पूछा धूप का मतलब,
मैंने कहा परेशान हो जाना मेरे माँ-बाप का,
मुझसे किसे ने पूछा शाम का मतलब,
मैंने कहा खुश हो जाना मेरे माँ-बाप का,
मुझसे किसी ने पूछा क़यामत क्या है,
मैंने कहा रूठ जाना मेरे माँ-बाप का,
मुझसे किसी ने पूछा की मौत क्या है,
मैंने कहा जुदा हो जाना माँ-बाप का....

माँ बाप का क़र्ज़ चुका के जायेंगे...


क्यूँ कहते हैं माँ बाप भूल जाओ अपना प्यार,
क्यूँ नहीं समझते बच्चों को उनकी जरुरत है प्यार,
बड़ी आसानी से कह देते हैं चुनलो किसी एक को,
क्यूँ नहीं समझते मुश्किल होता है छोड़ना एक को,
जब माँ बाप नहीं रह सकते बच्चों के बिना,
तो बच्चे कैसे रह पायेंगे अपने प्यार के बिना,
हो जाते हैं बच्चे दूर कर देते हैं इतना मजबूर,
अजीब है ये दुनिया और इसके दस्तूर,
समझ नहीं आता अब क्या कर गुजरें हम उनके प्यार में,
कर ना पायें कुछ तो मार जाएँ उनके प्यार में,
फिर सोचते हैं मरने से क्या होगा हासिल,
ना वो जी पायेंगे ना हम मर पायेंगे,
फिर याद आया माँ बाप का क़र्ज़ उतारना है,
मरते दम तक हर हाल में उनका साथ निभाना है,
तभी लिया फैसला उनका हर क़र्ज़ चुकायेंगे,
उनके दुखों को अपने दुखों से धो जायेंगे,
रह लेंगे प्यार के बिना जब तक रह पायेंगे,
इस तरह घरवालों की नजर में तो अच्छे बन जायेंगे,
समझ लेंगे वो हमें बेबफा फिर भूल जायेंगे,
शायद किसी और के साथ वो बहुत खुश रह पायेंगे,
उन्हें देख किसी और के साथ हम जेते जी मर जायेंगे,
फिर देख सबको खुश हम अपनी जिंदगी जी जायेंगे,
अपनी इस बेजान जिंदगी को मूल्यवान बना कर जायेंगे,
अपने माँ बाप का हर दुःख हर के ले जायेंगे,
माँ बाप के प्रति अपना हर फ़र्ज़ निभा कर जायेंगे..

भूलो सभी को मगर ,माँ- बाप को भूलना नहीं!


भूलो सभी को मगर ,माँ- बाप को भूलना नहीं!
उपकार अनगिनित है उनके,इस बात को भूलना नहीं!!
पत्थर पूजे कई तुम्हारे,जन्म के खातिर बेटे प्यारे!
पत्थर बन माँ-बाप का, दिल कभी कुचलना नहीं!!
मुख का निवाला दे बेटे,जिन्होंने तुम्हे बड़ा किया!
अमृत पिलाया तुमको, जहर उनके लिए उगलना नहीं!
कितना किया तुम्हे प्यार,सब अरमान भी पुरे किये!
पुरे करो अरमान उनके,बात यह बेटे भूलना नहीं!!
लाखो कमाते हो भले,माँ-बाप के आशीर्वाद से ज्यादा नहीं!
सेवा बिना सब राख है, घमंड में कभी फूलना नहीं!!
संतान से गर सेवा चाहो,संतान बन सेवा करो!
जैसी करनी वैसी भरनी,न्याय यह कभी भूलना नहीं!!
सोकर स्वयं गीले में,सुलाया तुम्हे सूखी जगह !
माँ की ममतामयी आँखों को,भूलकर भी कभी भिगोना नहीं!!
जिसने बिछाय फूल थे,हर दम तुम्हारी राहों में!
उस रहवर की राह के,कांटे कभी बनना नहीं!!
धन तो मिल जायगा,मगर माँ-बाप क्या मिल पायगे?
पल-पल पावन उन चरण की,चाह कभी भूलना नहीं!!