सोमवार, 5 नवंबर 2012

कि काश कभी ऐसा हो जाये..


काश कभी ऐसा हो जाये,
उसे भी मुझसे प्यार हो जाये,
रह न पाए वो मेरे बिना एक पल,
इतना उसका प्यार बड़ जाये,
रहेंगे फिर हम दोनों एक साथ,
जैसे होता है जिस्म और जान,
कि काश कभी ऐसा हो जाये..

झलेंगे सुख दुःख एक साथ,
काटेंगे हम पूरी जिंदगी एक साथ,
जुदा न होंगे कभी हम एक दूसरे से,
करीब रहंगे हमेशा एक दूसरे के,
कि काश कभी ऐसा हो जाये....

निकले जान हमारी उनकी बाँहों में,
टपके उनके आंसू मेरे चेहरे पे,
फिर हम कहेंगे उनसे रो मत,
अगले जनम में फिर हमें मिलना है,
जो ना कर पाए हैं अब तब करना है,
कि काश कभी ऐसा हो जाये...

फिर हमें दूसरा जनम मिल जाये,
जनम जन्मों के लिए वो मेरा हो जाये,
कि काश कभी ऐसा हो जाये.....

वो नही है मेरा...


वो नही है मेरा मगर हमें उस से मोहब्बत है तो है,
य़े अगर रसमों रिवाजों से वगावत है तो है,
सच को मैंने सच कहा जब कह दिया तो कह दिया,
अब जमाने की नजर में य़े हकीकत है तो है,
दोस्त बनकर दुशमनों सा वो सताता है मुझे,
फिर भी उस जालिम पे मरना मेरी फितरत है तो है,
कब कहा मैंने की वो मिल जाए मुझको,
उसकी बाहों में दम निकले य़े हसरत है तो है,
वो साथ है मेरे तो जिंदा हूँ मैं,
मेरी सासों को उसकी जरूरत है तो है ... 

भुलाऊं कैसे..


तेरे साथ बिताये वक़्त की यादें मिटाऊं कैसे, 
तू ही बता तुझे अब मई भुलाऊं कैसे, 
हमेशा जलती थी तेरे इंतज़ार की लो इन आँखों में, 
अब इस दिए की रौशनी मै बुझाऊं कैसे, 
कभी तुम ही कहा करते थे कि अकेले जिंदगी काटना मुस्किल है, 
अब ये बात मै अपने आप को समझाऊं कैसे, 
पहले तो तुम आ गए इतने करीब कि दो जिस्म एक जान बन गए, 
अब तुम्हे अपने से दूर भगाऊं कैसे, 
बस गई है यादें मेरे दिल में तेरी इस कदर, 
अब तू ही बता कि अपने दिल को खाली कर पाऊं कैसे..

खफा ही रहने दो...


वो खफा है मुझसे तो खफा ही रहने दो,
मुझे उसका गुनेहगार ही रहने दो,
वो समझते है मैंने छोड़ दिया उसको,
बात तो झूट है मगर सच ही रहने दो,
मुद्त्तों मांगी है खुदा से खुशियाँ उसकी,
जो आता है इलज़ाम तो इलज़ाम ही रहने दो,
उसकी शर्त है कि में बेबफा बनूँ,
अगर खुसी मिले उसे तो मुझे बेबफा ही रहने दो,
आएगा वक़्त तो दिखाऊंगा उसे अपना ज़ख़्म,
अभी खामोश हूँ खामोश ही रहने दो... 

फिर चले जाना.....


अभी आये हो ठहरो चले जाना,
दो पल वितालो हमारे साथ फिर चले जाना,
अभी तो नजरों की हसरत पूरी नहीं हुई है,
दिल की कोई बात पूरी नहीं हुई है,
अरमानों की सौगात लेके आया हूँ,
वो ले लो फिर चली जाना,
हवाओं में खुशबू घुलने लगी है,
कलियों की शोखी खुलने लगी है,
बहार को आ जाने दो फिर चली जाना,
मन! की तुम्हारे पास वक्त नहीं है,
फिर भी थोड़ा वक्त हमें दे दो फिर चली जाना,
माना की हम तुम्हारे लिये जरूरी नही,
पर हमारे लिये तुम जरूरी बहुत हो,
ये दिल की धड़कन बंद हो जाये फिर चली जाना,
कहा जा रही हो इस कदर अपना मुँह मोड़कर,
दफन हो जाने दो फिर शौक से चली जाना..... 

हम हो गए.....


तुझे चाहा हमने तो साजा के हकदार  हम हो गए,
सरे आम लोगो की नजर में दोषी हम हो गए,
महफिल में  भी खड़े होकर तऩहा हम हो गए,
हर गली मुझे आता है घर तेरा नजर पागल हम हो गए,
सोचा था की अब तेरी चाहत के हकदार हम हो गए,
पता चला तभी तुम किसी और के हो गए,
मुझे सिकवा नही फिर भी तुमसे कोई,
लेकिन समझ नही आता की तुम  वेवफा कैसे हो गए,
वेवफा तुम नहीं शायद मेरी तकदीर थी,
शायद इसीलिए तुम हमसे जुदा हो गए है,
दुख इस बात का है मेरी वफा पे शक करता है जमाना,
जब की कोई नहीं ज!नता छोड़ के हमको तुम गए,
आज खुशी है हमें कि आजाद हैं हम सब जनजालों से
क्यूँ की बहुत जल्दी इस वेवफा दुनिया से हम चले.... 

सब तुमसे है.....


मेरी जिंदगी में सुबह शाम तुमसे है,
मेरी कश्ती मेरी हस्ती सब तुमसे है,
मिले जितने भी दुःख वो तुझसे मिले,
लेकिन मेरी सब खुशियाँ भी तुमसे है,
पागल हो गया हूँ मै तेरे इश्क में,
अब तो मेरी दिल की धड़कन भी तुमसे है,
जब भी याद किया तुझे तेरा नाम लिख दिया,
आज मेरा चैन और सुकून तुमसे है,
बुरे और अच्छे का सबब भगवान् जाने,
हमारी बुरे और अच्छे सिर्फ तुमसे है,
अब हम बस इतना ही कह सकते है तुमसे,
अब हमारी जिंदगी और मौत तुमसे है ..