सोमवार, 5 नवंबर 2012

फिर चले जाना.....


अभी आये हो ठहरो चले जाना,
दो पल वितालो हमारे साथ फिर चले जाना,
अभी तो नजरों की हसरत पूरी नहीं हुई है,
दिल की कोई बात पूरी नहीं हुई है,
अरमानों की सौगात लेके आया हूँ,
वो ले लो फिर चली जाना,
हवाओं में खुशबू घुलने लगी है,
कलियों की शोखी खुलने लगी है,
बहार को आ जाने दो फिर चली जाना,
मन! की तुम्हारे पास वक्त नहीं है,
फिर भी थोड़ा वक्त हमें दे दो फिर चली जाना,
माना की हम तुम्हारे लिये जरूरी नही,
पर हमारे लिये तुम जरूरी बहुत हो,
ये दिल की धड़कन बंद हो जाये फिर चली जाना,
कहा जा रही हो इस कदर अपना मुँह मोड़कर,
दफन हो जाने दो फिर शौक से चली जाना..... 

हम हो गए.....


तुझे चाहा हमने तो साजा के हकदार  हम हो गए,
सरे आम लोगो की नजर में दोषी हम हो गए,
महफिल में  भी खड़े होकर तऩहा हम हो गए,
हर गली मुझे आता है घर तेरा नजर पागल हम हो गए,
सोचा था की अब तेरी चाहत के हकदार हम हो गए,
पता चला तभी तुम किसी और के हो गए,
मुझे सिकवा नही फिर भी तुमसे कोई,
लेकिन समझ नही आता की तुम  वेवफा कैसे हो गए,
वेवफा तुम नहीं शायद मेरी तकदीर थी,
शायद इसीलिए तुम हमसे जुदा हो गए है,
दुख इस बात का है मेरी वफा पे शक करता है जमाना,
जब की कोई नहीं ज!नता छोड़ के हमको तुम गए,
आज खुशी है हमें कि आजाद हैं हम सब जनजालों से
क्यूँ की बहुत जल्दी इस वेवफा दुनिया से हम चले.... 

सब तुमसे है.....


मेरी जिंदगी में सुबह शाम तुमसे है,
मेरी कश्ती मेरी हस्ती सब तुमसे है,
मिले जितने भी दुःख वो तुझसे मिले,
लेकिन मेरी सब खुशियाँ भी तुमसे है,
पागल हो गया हूँ मै तेरे इश्क में,
अब तो मेरी दिल की धड़कन भी तुमसे है,
जब भी याद किया तुझे तेरा नाम लिख दिया,
आज मेरा चैन और सुकून तुमसे है,
बुरे और अच्छे का सबब भगवान् जाने,
हमारी बुरे और अच्छे सिर्फ तुमसे है,
अब हम बस इतना ही कह सकते है तुमसे,
अब हमारी जिंदगी और मौत तुमसे है ..

दुनिया के उस पार ले चले..


आजाओ हम तुम्हें दुनिया के उस पार ले चले
जहाँ न कोई तेरा हो, न कोई मेरा हो
खामोश फिजाए हो, गुमसुम एक सवेरा हो
बंद न हो कोई भी दरवाजा वहां हमारे लिए
जहाँ प्यार ही कश्ती हो, प्यार ही किनारा हो

बरसता हो जहाँ पानी भी आगोश में भरने को
तडपती रुह को मस्ती मे मदहोश करने को
जहाँ कोई गम हो न ही कोई बंदिशें हो वहां
बह रही हो सर्द हवाएं बेकाबू करने को
जहाँ प्यार ही कश्ती हो, प्यार ही किनारा हो

गरज रहे हो बदल, गरजे महबूब का मन
न चैन आए मन को मेरे, बस दिल बेसबर हो
खो जाए हम इस कदर एक दुसरे की चाहत में
न सुबह का पता चले , न रात की कबर हो
जहाँ प्यार ही कश्ती हो, प्यार ही किनारा हो

खिल रहे हो फूल, शमा और रंगीन करने को
तड़पती साँसों को अपने आगोश में भरने को
खूबसूरत लहलहाती वादियाँ हो जहाँ
खिलते मौसम में डुबी बहारों की सरगम हो
जहाँ प्यार ही कश्ती हो, प्यार ही किनारा हो 

विछडा यार मिलादे...


मुझसे कहा खुदा ने मत कर ऐतवार,
इस जनम में उसका मिलना नामुमकिन है,
मैंने भी कह दिया लेने दे मजा इनतजार का,
अगले जनम में तो मुमकिन है,
फिर खुदा ने कहा मत कर इतना प्यार कि पछताएगा,
मुसकुरा के मैने कहा कि देखता हुँ
कि तू मेरी रूह को कितना तडपाएगा,
फिर खुदा ने कहा कि भूल जा उसे
तुझे जन्नत की नूर से मिलवाता हूँ,
मैंने कहा आ नीचे मिल उस से तुझे जन्नत की नूर भुलवाता हूँ,
तिलमिला कर खुदा ने कहा मत भूल कि तू एक इंसान है,
फिर मैने कहा तो मिला दे उस से मुझे जनम जनम के लिए
और सावित  कर कि तू भगवान है !!!!

शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

बहुत बुरी है भारत की मीडिया


बहुत बुरी है भारत की मीडिया,
सोनिया के हाथ बिक चुकी मीडिया,
राहुल के चर्चे खूब दिखाती,
अन्ना का अनशन छुपाती,
मुस्लिम की परेशानी खूब सुनाती,
हिन्दू को मरते भी देखने न जाती,
असाम का हाल उसने न दिखाया,
माया का सर कलम तो कुब दिखाया,
जहाँ होना चाहिए वहा न पहुँचती मीडिया,
सन्नी लिओन के घर की भी खबर रखती मीडिया,
बहुत बुरी है भारत की मीडिया......

मंगलवार, 24 जुलाई 2012

९ अगस्त आर या पार..

 पैदा हुआ है तू हिन्दुओं में भगवान् का एहसान मान,
कर देश के लिए कुछ ऐसा जिस से बड़े तेरा मान,
जिसने जनम दिया उसकी कोख का रख लेना मान,
क़र्ज़ उतारना है उसके दूध का देश को देके जान,
खा लो कसम अब तुम करेंगे देश आज़ाद हम,
पापियों का कर देंगे हर तरीके से नाश हम,
देश का करेंगे अब खुद विकास हम,
देश के दुश्मनों से अब लड़ेंगे खुद हम,
९ अगस्त को एकजुट होके सडकों पे उतरेंगे हम,
ईंट से ईंट खंग्रेस की अब खुद बजायेंगे हम...

----- अंकुर गुप्ता