गुरुवार, 31 जनवरी 2013

तुम हो तो सब है तुम नहीं तो कुछ नहीं...


मैं दर्दों से लिखता हूँ ज़िन्दगी के किस्से,
तुम सब दर्द उनमे से चुरा लोगे ना...

हवाओं के तेवर से बहुत मायूस हूँ मैं,
ये जलते दिए आँधियों से बचा लोगे ना...

बेखबर हैं चाँद सुध लेता ही नहीं हमारी,
तुम भी सितारों से दिल बहला लोगे ना...

सजा दें अगर अपनी शायरी क़दमों पर तुम्हारे,
अपनी पलकों पर तुम इनको उठा लोगे ना...

यकीन हैं मुझको ना भुला पाओगे तुम भी,
फांसले जो दरमियान हैं उनको मिटा दोगे ना...

चल रहा हूँ सफ़र के आखिरी पड़ाव पर,
मेरी सब तन्हाइयां अब चुरा लोगे ना...

अब रहूंगा मैं बस तुझसे ही ज़िंदा,
मेरे हर कदम पर साथ खड़े तुम होगे ना....

गुरुवार, 24 जनवरी 2013

खुद को मिटाने वाले थे...


वो बहुत लडे हैं हमसे जो बड़े नाम वाले थे,
पर हम उसका दर छोड़ कर कहाँ जाने वाले थे,
हमने तो मोहब्बत निभाने की कसम खाई थी,
क्या थी खबर वो बीच रास्ते से जाने वाले थे,
आरज़ू उन्हें पाने की हमारे दिल में ही रह गयी,
साजिस थी उनकी हमारा दिल भी जलाने वाले थे,
बहुत कोशिश की सबने और तौहीन भी की है,
पर हमारे अन्दर हुनर सब दीवाने वाले थे,
अच्छा हुआ वो जल्द ही किसी और के हो गए,
वरना हम उनकी चाहत में खुद को मिटाने वाले थे...

शनिवार, 19 जनवरी 2013

अपने साथ अपना सब कुछ ले जा...


जुदा हुए ही थे तो मेरे दिल को भी साथ ले जा ,
मेरे इन प्यासे लबों से अपनी मिठाश भी ले जा,
चल और छोड़ आ मुझे कहीं घने जंगलों में,
ये धूप छाँव जैसी धुंधली आस भी ले जा,
मैं प्यासा हूँ बस तेरे प्यार के एक पल का,
अब जमी हुई मेरे होठों की प्यास भी ले जा,
मेरे कदम कदम पर सुहाने पलों की यादें है,
अब इन यादों से भरा ये इतिहास भी ले जा,
सांस सांस में खटकेगा तेरे ना होने का एहसास,
फिजा में बिखरी हुई अपनी खुसबू भी ले जा... 

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

मैं तुझसे ही हूँ...


मुमकिन नहीं मैं भुला दूँ तुझे,
इस दिल से मैं निकाल दूँ तुझे,
तू रहता है बनके साया मेरे साथ,
कुछ ना चाहूँ बस चाहूँ तेरा प्यार,
तू जिंदगी में है तो जी रहा हूँ मैं,
जानले इतना तुझसे ज़िंदा हूँ मैं,
तू नहीं तो जिंदगी मेरी अधूरी है,
तुझसे ही मेरी हर ख्वाइस पूरी है,
इल्तजा है मेरी मेरे खुदा से अब,
ना रहे तू कभी आँखों से दूर अब...

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

दामिनी चली गयी कहीं हमसे दूर..


कानों में यकायक उठी बेबस सी सिसकियां
मैंने पलट के देखा तो इक लड़की थी वहाँ
जब गौर से देखा तो आसमान फट गया

जो चल बसी वो मेरी बहन थी खड़ी वहाँ

देखा तो मुझे दर्द का सैलाब फट पड़ा
आँखों में उसके जुल्म का तूफान फट पड़ा
पूछा जब उसने भाई तू क्यों नहीं आया
गैरों ने देख क्या किया तू क्यों नहीं आया

वो चोट जिस्म पर लिए चुपचाप खड़ी थी
वहशत के निशाँ तन पे थे पर मौन खड़ी थी
छह मर्दों की नामर्दी से अकेली लड़ी थी
आखिर में उसे लेने को फिर मौत खड़ी थी

तन खून से लथपथ था आँचल गिरा लिया
सर उसने मेरी बाँह में अपना छिपा लिया
मंजर ये देख पत्थर दिल भी पिघल गए
सूरज ने भी ये देख खुद को छिपा लिया

वो बोली क्या राखी है बस धागे का एक नाम
क्या बहन की हिफाजत भाई का नहीं काम?
दुशासनों ने फिर से घसीटी है द्रौपदी
क्यों कृष्ण ने बचाया नहीं बहन का सम्मान?

राखी है नाम भाई का बहनों को बचाना
राखी है नाम मर्द का औरत को बचाना
राखी है नाम अजनबी को बहन बनाना
फिर बहन की रक्षा में जी जान लगाना

पर यहाँ तो दस्तूर हैं हैवानों के जारी
खुद अपने ही होते हैं कई बार शिकारी
हर एक की जुबां पे हैं माँ बहन की गाली
हर एक जबां गंदी है हर आँख है काली

हे भाई तू सब बहनों की रक्षा सदा करना
दुशासनों की दुनिया में श्रीकृष्ण तुम बनना
हर द्रौपदी के सर पे अपना हाथ बढ़ाना
मानवता क्या होती है ये दुनिया को दिखाना

इतना था कहना उसका कि वो मंद हो गई
इस भाई के हाथों में वो विलीन हो गयी
दुनिया के सफर को यहीं पे खत्म कर चली
भगवान की गोदी में कहीं दूर हो चली.. 


ये कविता मेरी नहीं है --- ये मेरे एक फेसबुक मित्र अग्निवीर ने लिखी है... 

गुरुवार, 27 दिसंबर 2012

अजीब अफसाना है...


अब अपने हर गम को दुनिया से छुपाना है,
उसके दिए ग़मों में भी हरदम मुस्कुराना है,
मुझे नहीं है शिकायत अब भी उस से कोई,
होगी मजबूरी तभी तो  दूर रहने का ठाना है,
कभी वो मुझे अपनेआप से बढकर चाहता था,
आज वक़्त है कि वो मुझसे ही बेगाना है,
कभी पल पल की रखता था जो खबर मेरी,
आज के वक़्त वो मेरी हर बात से अनजाना है,
वो भूल गया मुझको मैं आज भी उसे चाहता हूँ,
अजीब है मेरी जिंदगी और अजीब अफसाना है...

माँ बाप हैं बहुत ही अनमोल....


माँ बाप हैं बहुत ही अनमोल,
बच्चे नहीं समझते उनका मोल,
जाके पूछो जिनके माँ बाप नहीं,
वही बता पायेंगे माँ बाप का मोल,
मान बाप चाहते हैं बच्चों कि ख़ुशी सदा,
बच्चे क्यूँ कतराते हैं माँ बाप से सदा,
बच्चे नहीं समझते माँ बाप के बलिदान को,
बन जाते हैं एक नारी के गुलाम वो,
देते हैं दिन रात दुःख बीबी के चक्कर में,
भूल जाते वो कितने दुखी रहे उनके चक्कर में,
इतने पर भी माँ बाप कुछ नहीं कहते,
बच्चे खुश रहे सदा बस यही दुआ देते,
वक़्त है समझ जाओ माँ बाप का रोल,
क्यूंकि माँ बाप हैं बहुत ही अनमोल....